आलू भटूरा
By Edited By: Published: Tue, 17 Jun 2014 11:43 AM (IST)Updated: Tue, 17 Jun 2014 12:45 AM (IST)
कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
250 ग्राम मैदा, स्वादानुसार नमक, 1/2 चम्मच चीनी, 2 चम्मच तेल, 2 कप फेंटा हुआ दही, 50 ग्राम सूजी।
भरावन की सामग्री : 4 आलू उबले और मसले हुए, 1 कप हरी धनिया कटी हुई, 3-4 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, स्वादानुसार नमक व लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच चाट मसाला, तलने के लिए तेल।
विधि :
1. मैदे में सूजी नमक, चीनी और तेल मिलाकर दही से गूथकर दो घंटे के लिए ढककर अलग रख दें।
2. आलू में भरावन की सारी सामग्री मिलाकर एकसार कर लें।
3. मैदे की लोई बनाकर उसमें भरावन मिश्रण भरकर हाथ से थपथपाकर या बेलन से बेलकर पहले से गर्म तेल में सुनहरा तल लें। गरमागरम भटूरे प्याज, हरी मिर्च और छोले के साथ सर्व करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें