इस नवरात्री ट्राय करें कुछ नया, बनायें एप्पल स्नो
इस नवरात्री ट्राय करें कुछ नया, बनायें एप्पल स्नो
By Edited By: Published: Sat, 01 Apr 2017 09:38 AM (IST)Updated: Fri, 22 Sep 2017 12:03 PM (IST)
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
सेब- चार
शक्कर- चार बड़े चम्मच
क्रीम- चार औंस
लौंग- चार
दालचीनी- एक टुकड़ा
केसर- आधी चम्मच
पिसी शक्कर- एक बड़ा चम्मच
आइसक्रीम- एक पौंड
विधि :
सबसे पहले सेब छीलकर कस लें। एक प्याला पानी में कसा सेब, शक्कर, दालचीनी, लौंग और केसर डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं। बीच-बीच में चलाती रहें। पक जाने पर इसे ठंडा कर लें। क्रीम में पिसी शक्कर मिलाकर बर्फ पर रखकर खूब फेंटें। जब खूब फेना हो जाए तो आधी क्रीम सेब में मिला दें। बाकी की आधी क्रीम को और ज्यादा फेंटकर आइसिंग के लिए कड़ी कर लें।
किसी गहरी तश्तरी में सेब रखकर बीच में खाली रखें, परोसने के समय बीच में आइसक्रीम डाल दें और सेब के ऊपर क्रीम को कपड़े में छेद करके हाथ से दबाकर फूल-पत्ती बनाकर, सजाकर परोसें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें