गर्मी में ऐसे तैयार करें स्वादिष्ट आम की लस्सी
By Edited By: Published: Sat, 08 Apr 2017 10:57 AM (IST)Updated: Sat, 08 Apr 2017 10:57 AM (IST)
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
आम- 1
ताजा दही- 1 कप
पिस्ते- 2 (पतले कटे हुए)
शक्कर- 4 छोटी चम्मच
विधि :
सबसे पहले आम को छीलकर इसकी गुठली निकाल दें और इसका पल्प निकाल लें। अब आम के पल्प को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
अब मिक्सर में आम के पल्प के टुकड़ों को डाल दें साथ में शक्कर, और दही भी मिक्स कर दें। इन सभी को मिक्सर चालू करके अच्छे से ब्लेंड कर लीजिए। बर्फ के टुकड़े डाल कर एक बार फिर से अच्छे से ब्लेंड कर लीजिए। आम की ठंडी लस्सी तैयार है। इसे शीशे के ग्लास में डालें और कटे हुए पिस्ते से गार्निश करें और सर्व करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें