विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साइंस क्विज

By Edited By:
Published: Wed, 03 Jul 2013 10:46 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2013 12:00 AM (IST)

News Article Hero Image

1. चीन के वैज्ञानिकों ने विश्व का सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर बनाया है, जो एक सेकंड में 33.86 पेंटाफ्लॉप (1000 खरब) कैलकुलेशन कर सकता है। यह सुपर कम्प्यूटर कौन सा है?

(क) जिअन्हे-2

(ख) मिअन्हे-3

(ग) तिअन्हे-2

(घ) टिअन्हे-3

2. प्रतिघित जर्नल साइंस के अनुसार वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कम्पाउंड डेवलप किया है, जो पेंट की तरह न केवल दीवारों को सुरक्षा प्रदान कर सकता है, बल्कि इससे सोलर पॉवर भी बनाई जा सकती है। इस कम्पाउंड का मेन एलिमेंट कौन सा है?

(क) टैफीन

(ख) कैफीन

(ग) ग्रैफीन

(घ) टोपोफीन

3. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने हाल ही में एक यूरोपीय देश से मिलकर आर्टिफिशियल पैंक्रियाज का पहला सक्सेस ट्रायल किया है। यह ट्रायल किस देश में किया गया?

(क) जर्मनी

(ख) इटली

(ग) अमेरिका

(घ) ब्रिटेन

4. अंतरिक्ष में एलियंस की मौजूदगी का पता लगाने के लिए एस्ट्रोनॉमिस्ट 250 फीट की विशालतम टेलीस्कोप लगाने जा रहे हैं। यह टेलीस्कोप कौन सा है?

(क) डिस्कवरी

(ख) चैलेंजर

(ग) ओटावामा

(घ) कोलोसस

5. वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कम्पाउंड विकसित किया है, जिससे असमय हुए सफेद बाल को स्थाई रूप से काला किया जा सकेगा। असमय बाल सफेद होने की प्रमुख वजह क्या है?

(क) हेयर सेल्स में हाइड्रोजन सल्फाइड का जमाव

(ख) हेयर सेल्स में हानिकारक प्रोटीन का जमाव

(ग) हेयर सेल्स का पतला होना

(घ) हेयर सेल्स में हाइड्रोजन पराक्साइड का जमाव

उत्तर- 1. ग, 2. ग, 3. घ, 4. घ, 5. घ

रामनयन सिंह