यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PROPER AUTHORITY जांचें कॉलेज की मान्यता
रीजनल रूरल बैंक पीओ के लिए ग्रेजुएशन में मिनिमम 60 परसेंट मार्क्स की जरूरत होती है। मेरे बीएससी में तो ...और पढ़ें

रीजनल रूरल बैंक पीओ के लिए ग्रेजुएशन में मिनिमम 60 परसेंट मार्क्स की जरूरत होती है। मेरे बीएससी में तो 60 परसेंट मार्क्स नहीं हैं, लेकिन बीएड में 60 परसेंट से अधिक हैं। क्या मैं पीओ के लिए अप्लाई कर सकता हूं?
शिरीष पांडेय
आईबीपीएस यानी इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन के नियमों के अनुसार प्रोबेशनरी ऑफिसर के एग्जाम में शामिल होने के लिए पहले जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट के ग्रेजुएशन में मिनिमम 60 परसेंट मार्क्स होने चाहिए थे, लेकिन कैंडिडेट्स की डिमांड पर हाल ही में आईबीपीएस ने पीओ एग्जाम के लिए मार्क्स की यह बाध्यता समाप्त कर दी है। इसका मतलब यह है कि अब कम से कम मार्क्स से भी ग्रेजुएशन करने वाले कैंडिडेट्स इस एग्जाम में शामिल हो सकते हैं। अब आप आईबीपीएस द्वारा आयोजित किसी भी पीओ एग्जाम में अपीयर हो सकते हैं।
मैं हार्डवेयर-नेटवर्किग का कोर्स कर रहा हूं। क्या इसकी मार्केट वैल्यू है? क्या इसके आधार पर मुझे अच्छी जॉब मिल जाएगी?
सूरज यादव, मछलीशहर
अगर आप किसी ऐसे संस्थान से कोर्स कर रहे हैं, जहां मार्केट की डिमांड के अनुसार प्रैक्टिकल कोर्स कराया जाता है और आप पूरी लगन से हार्डवेयर और नेटवर्किग की बारीकियां समझ रहे हैं, तो 100 परसेंट आपको इस फील्ड में अच्छी नौकरी मिल सकती है। इस फील्ड में कामयाबी के लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजीज से खुद को रेगुलर अपग्रेड करते रहें। प्रैक्टिकल नॉलेज, स्किल और प्रजेंस ऑफ माइंड सक्सेस की हो सकती है।
फाइनेंशियल क्राइसिस की वजह से मुझे बीसीए की जगह बीए करना पडा। अब इकोनॉमिक्स से एमए कर रही हूं। इसमें मेरा इंट्रेस्ट भी है। इसके बाद एमबीए करना चाहती हूं। कम्प्यूटर में भी इंट्रेस्ट है। बेस्ट इंस्टीट्यूट बताएं, जहां से कोर्स करके आईटी और मैनेजमेंट एक्सपर्ट बन सकूं।
मीनाक्षी, मवाना
यह अच्छी बात है कि आप आईटी और मैनेजमेंट एक्सपर्ट बनना चाहती हैं, लेकिन इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें। कभी भी हडबडी या अत्यधिक उत्साह में कदम आगे न बढाएं। पहले अपनी क्षमता को परखें, फिर अच्छे संस्थान का चयन करें। पढाई में खुद को प्रूव करें, ताकि स्कॉलरशिप हासिल कर अपनी फीस और अन्य खर्चे निकाल सकें।
इंजीनियरिंग के किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन लेना हो, तो सही कॉलेज की पहचान कैसे करेंगे? उसकी मान्यता, प्लेसमेंट आदि को कैसे परखेंगे?
प्रिंस केरकेट्टा, गोरखपुर
इस क्वैश्चन से आपकी जागरूकता का पता चलता है। ऐसी जागरूकता आज हर किसी के लिए जरूरी है। आप जिस भी संस्थान में एडमिशन लें, उससे पहले उस कॉलेज और वहां संचालित कोर्स के बारे में प्रॉपर गवर्नमेंट अथॉरिटी से जरूर जानकारी हासिल कर लें। बहुत सारे संस्थान समुचित मान्यता के बिना या टेंपरेरी मान्यता के आधार पर कोर्स चलाते हैं और स्टूडेंट्स को इस बारे में सही जानकारी नहीं देते। इसका परिणाम स्टूडेंट्स को भुगतना पडता है। जहां तक इंजीनियरिंग कॉलेजेज की मान्यता को परखने का सवाल है, तो इस बारे में आप एआईसीटीई से संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी काउंसिल की वेबसाइट पर भी मिल सकती है। कॉलेज या संस्थान के प्लेसमेंट रिकॉर्ड और वहां की फैकल्टी के बारे में आप वहां कोर्स कर चुके स्टूडेंट्स से सटीक व उपयोगी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
मैं सीनियर सेकेंडरी में स्टडी कर रहा हूं और नेशनल डिफेंस एकेडमी ज्वाइन करना चाहता हूं। प्लीज, मुझे प्रॉपर गाइडेंस दें, ताकि मैं अपना टारगेट अचीव कर सकूं। प्रिपरेशन के लिए कुछ बुक्स भी सजेस्ट करें।
सुर्जन सिंह
एनडीए से संबंधित कॉम्पिटिटिव एग्जाम के बारे में आप यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की वेबसाइट से पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस एग्जाम को यूपीएससी साल में दो बार आयोजित करती है। 12वीं पीसीएम के आधार पर इसमें अपीयर हो सकते हैं। अगर 12वीं में पीसीएम नहीं है, तो भी आर्मी के लिए एग्जाम दे सकते हैं। इस एग्जाम को क्लियर करके एनडीए या नेवल एकेडमी के लिए सलेक्ट हो सकते हैं। पीसीएम के बेस पर एग्जाम में अपीयर होते हैं, तो इन सब्जेक्ट्स से संबंधित पेपर देने होंगे। इसके लिए बेहतर होगा कि आप पीसीएम के फंडामेंटल्स क्लियर रखें। जनरल नॉलेज के लिए एनसीईआरटी की हिस्ट्री, पॉलिटी, इकोनॉमी, इंडियन कल्चर, ज्योग्राफी आदि की बुक्स पढें।
मैंने एमसीए किया है। बहुत प्रयास करने के बाद भी मुझे जॉब नहीं मिली। बहुत नर्वस हूं और इसी बारे में सोचता रहता हूं। प्लीज, जॉब पाने का कोई उपाय बतायें। मैं पीएचडी भी करना चाहता हूं।
प्रदीप कुमार
सबसे पहले तो आप सेल्फ-एनालिसिस करें कि एमसीए के बाद बहुत ट्राई करने पर भी आपको कोई जॉब क्यों नहीं मिली? क्या कहीं स्टडी में तो कोई कसर नहीं रह गई? आपने पूरी मेहनत और लगन से एमसीए किया और अपनी पहचान बनाई? अगर ऐसा नहीं है, तो अपने वीकनेस की लिस्ट बनायें और उन्हें दूर करने का प्रयास करें। हो सके, तो कोई ऐसा शॉर्ट-टर्म एडवांस कोर्स करके अपनी स्किल बढाएं, जिसकी मार्केट में डिमांड हो। इसके बाद फिर जॉब के लिए ट्राई करें। छोटी कंपनी में काम मिले, तो भी शुरुआत कर दें। अपनी स्किल को लगातार अपडेट करते रहने पर इसका बेटर रिजल्ट दिखेगा और कॉन्फिडेंस बढेगा।
अरुण श्रीवास्तव
