विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी फेस्ट के बहाने मिशन 2019 में जुटी भाजपा

By Edited By:
Published: Fri, 16 Jun 2017 02:46 AM (IST)Updated: Fri, 16 Jun 2017 10:38 AM (IST)

चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को गांधी मैदान चाईबासा में मोदी फेस्ट का उद

मोदी फेस्ट के बहाने मिशन 2019 में जुटी भाजपा
मोदी फेस्ट के बहाने मिशन 2019 में जुटी भाजपा

चाईबासा, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को गांधी मैदान चाईबासा में मोदी फेस्ट का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी ने किया। मोदी फेस्ट के बहाने भाजपा 2019 की तैयारियो में जुट गई है। इस मौके पर मोदी सरकार के तीन साल बेमिसाल पुस्तिका का लोकार्पण किया गया। 

इस मोदी फेस्ट के माध्यम से सरकार अपने तीन वर्षों की उपलब्धियो को जनता के बीच रखने का कार्य कर रही है। मोदी फेस्ट में लोगो को कृषि योजनाओ, कृषि बीमा, डिजिटल अपनाओ मजबूत भारत बनाओ, कौशल विकास योजना, महिला सशक्तिकरण योजना, आर्थिक विकास योजनाओ आदि की विस्तार से जानकारी देने के साथ नमो एप और भीप एप को डाउनलोड कराया जा रहा है। इस अवसर पर अमित जायसवाल, संजय अखाड़ा, दिनेश यादव, बिजय अग्रवाल , सन्नी पासवान, विकास शर्मा, आलोक झा, सुमित विश्वकर्मा, निखिल यादव, दीपेश राठौर, दीपू गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे।