विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किडनी फेल होने से बच्ची की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 23 May 2014 01:01 AM (IST)

News Article Hero Image

गोईलकेरा : गोईलकेरा पंचायत के रुमकुट गांव में एक ढाई माह की बच्ची की मौत हो गई। गोईलकेर पंचायत के रुमकुट गांव की ढीपा टोला निवासी डबगा सिरका की ढाई महीने की बच्ची की मौत हो गई। लकड़ी का पेट जन्म के बाद से फूला हुआ था तथा तबियत लगातार खराब चल रही थी। डबला सिरका लड़की का इलाज झोला छाप डाक्टर तथा पूजा पाठ से करवा रहा था। परंतु इससे उसकी बेटी नहीं बच सकी। इस बाबत चिकित्सा प्रभारी डाक्टर एसपी सिंह का कहना है कि लड़की की किडनी फेल हो गई। यह बीमारी बच्चों के जन्म के साथ विकार के कारण उत्पन्न होती है। जन्म के कुछ दिन बाद ही बच्ची का पेट फूल जाता है तथा खाना पीना कम कर देते हैं। धीरे-धीरे बच्चे की नित्य क्रिया भी बंद हो जाती है।