विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली से उड़ाया

By Preeti jhaEdited By:
Published: Tue, 20 Jun 2017 05:18 PM (IST)

रोज की तरह खाना खाकर वह सो गया। रात बारह बजे के बाद वह एके-47 ले कर छत पर चला ...और पढ़ें

सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली से उड़ाया
सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली से उड़ाया

सरायकेला, [जासं] । सरायकेला के साहेबगंज स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 196 वाहिनी के मुख्यालय में रविवार देर रात 25 वर्षीय जवान एस. गुरु प्रसाद ने एके-47 से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। वह आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम जिले का रहने वाला था।

पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव भेजने की तैयारी की जा रही है। कमांडेंट हरपाल ने बताया कि वह चार साल से साहेबगंज स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय के तीन मंजिला भवन में अपने सहकर्मी के साथ रहता था। वह अविवाहित था। घर में उसकी शादी की बात चल रही थी।

इस बीच रविवार को रोज की तरह खाना खाकर वह सो गया। रात बारह बजे के बाद वह एके-47 ले कर छत पर चला गया और गले को निशाना बनाकर एके 47 का ट्रैगर दबा दिया। इससे कई गोली उसके गले को चीरते हुए निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही उसके साथी जवान छत पर पहुंचे जहां एस गुरु प्रसाद का शव पड़ा था। उसके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

परिजनों के आते ही शव को गांव भेज दिया जाएगा। कमांडेंट ने बताया कि गुरु प्रसाद क्रिकेट का अच्छा खिलाड़ी था। कभी किसी बात को लेकर किसी से झगड़ा नहीं किया था। उन्होंने कहा कि उसके आचरण एवं व्यवहार को देखते हुए उसकी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि सात साल पहले कुचाई स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय में एक जवान ने पांच जवानों को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।