विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गांवों को मिलेगा विकेंद्रीकृत पेयजल सुरक्षा का लाभ

By Edited By:
Published: Sat, 30 Apr 2016 01:01 AM (IST)

साहिबगंज : जिले के छह पंचायत के गांवों को विकेंद्रीकृत पेयजल सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने के लिए शुक्

News Article Hero Image

साहिबगंज : जिले के छह पंचायत के गांवों को विकेंद्रीकृत पेयजल सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने के लिए शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय परामर्श बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीपीआर की स्वीकृति पर हुई चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रेणुका मुर्मू व उपाध्यक्ष सुनील यादव भी शामिल हुए। बैठक में गांवों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए गांव के प्रधान, मुखिया व सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ चर्चा की गई। रेणुका मुर्मू ने कहा कि गांवों में पीने के पानी की आवश्यकता पूरी करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। इस अवसर पर एनजीओ साथी के निदेशक नीरज कुमार, प्रिया के आलोक कुमार एवं अध्यर्म के प्रतिनिधि के अलावा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के राजेश कुमार, एमएम काजमी, सुरेश कुमार सहित सौरभ कुमार, विभाष चंद्र, मनीषा, सुव्रत मिश्रा सहित अन्य शामिल हुए। पेयजल सुरक्षा योजना को लागू करने के लिए गांव की सुविधा का ध्यान रखते हुए आबादी के अनुसार जलस्रोत बनाने पर जोर दिया गया।