विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एफबी का प्यारः मंदिर में शादी, जिसे सबकुछ सौंपा वह सहेली का पति निकला

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 26 May 2017 12:06 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 04:38 PM (IST)

अब पीड़िता उससे पीछा छुड़ाना चाहती है तो वह निजी पलों की तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देता है।

एफबी का प्यारः मंदिर में शादी, जिसे सबकुछ सौंपा वह सहेली का पति निकला
एफबी का प्यारः मंदिर में शादी, जिसे सबकुछ सौंपा वह सहेली का पति निकला

जागरण संवाददाता, रांची। जिसे अविवाहित समझकर वो मिलती रही, वह सहेली का पति व दो बच्चों का पिता निकला। झूठ बोलकर उसने शादी भी कर ली थी। सच्चाई जानकार युवती जब उससे अलग होने की कोशिश की तो उसने निजी पलों की तस्वीरों को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दे डाली।

अब पीड़िता महिला थाने पहुंच गई है। उसने महिला थानेदार से न्याय की गुहार लगाई है। महिला थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर ही है।

जानिए, क्या है मामला:

पीड़िता ने महिला थाने की पुलिस को बताया कि आरोपी युवक से उसकी फेसबुक पर मुलाकात हुई थी। फेसबुक पर उसने अपने स्टेटस में अनमैरिड (अविवाहित) लिखा था। दोस्ती प्यार में बदल गई। एक दिन उसने मंदिर में पीड़िता की मांग भर दी। इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए।

कुछ दिनों के बाद ही पीड़िता को जानकारी मिल गई कि जिसे वह अविवाहित समझ रही थी, वह शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है।

वह पीड़िता की सहेली का ही पति भी है। अब पीड़िता उससे पीछा छुड़ाना चाहती है तो वह निजी पलों की तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देता है। वह पीड़िता के रिश्तेदारों को भी मैसेज भेजने लगा है और पीड़िता को जान से मारने की धमकी देता है। 

यह भी पढ़ेंः ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने को बेताब हैं ये मॉडल्स

यह भी पढ़ेंः पत्नी के बाद हाथी ने पति को भी कुचल कर मार डाला