Move to Jagran APP

Jharkhand Weather : झारखंड में पहले चरण के मतदान के दिन कुछ ऐसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी कर दिया अलर्ट

Jharkhand Weather Forecast झारखंड के कई हिस्‍सों में मौसम अभी भी सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि 14 मई तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री का इजाफा होगा। आज भी देवघर दुमका गोड्डा पाकुड़ जामताड़ा जैसे कई हिस्‍सों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात को ले यलो अलर्ट जारी किया गया है।

By kumar Gaurav Edited By: Arijita Sen Published: Mon, 13 May 2024 07:15 AM (IST)Updated: Mon, 13 May 2024 07:15 AM (IST)
झारखंड में 14 मई तक राहत, मेघगर्जन के साथ होगी बारिश।

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather Forecast : बीते कुछ दिनों से राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में लोगों को तपिश भरी गर्मी से राहत मिल रही है। रांची के आसपास के जिलों में हुई वर्षा ने तापमान गिरा दिया है। रविवार को हजारीबाग में सबसे अधिक वर्षा 30.6 मिमी हुई। जबकि रांची में खिली धूप का असर देखा गया, लेकिन तपिश कम होने से लोगों को राहत मिल रही है।

आज भी कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ होगी हल्‍की वर्षा

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान में बताया गया है कि 14 मई तक राजधानी समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। साथ ही मेघगर्जन के साथ वज्रपात को ले यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

बता दें कि 13 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज के साथ दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

अगले कुछ दिनों में फिर से बढ़ेगा तापमान

14 मई को उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में यही स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा बहने की भी संभावना है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी समेत पूरे राज्य में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है।

ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे में राज्य में अधिकांश जगहों पर मेघगर्जन और आंधी के साथ मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकाॅर्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची में अधिकतम 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकाॅर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें:

PM Modi Jharkhand Visit: इस दिन झारखंड आएंगे PM मोदी, भीड़ व ट्रैफिक बनेगी चुनौती; जरूरी तैयारी शुरू

Jharkhand Crime: गंदी हरकत करने पर मचाया शोर, तो आदिवासी महिला की खींच ली जुबान; आपबीती सुन कांप जाएगी रूह


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.