विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम रघुवर दास ने ममता बनर्जी पर साथा निशाना

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 02 Jun 2017 02:30 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jun 2017 04:59 PM (IST)

सीएम रघुवर ने कहा कि बंगाल में बंगाली दोयम दर्जे के नागरिक बन गए हैं, जबकि घुसपैठियों को सारी सुविधाएं मिल रही है।

सीएम रघुवर दास ने ममता बनर्जी पर साथा निशाना
सीएम रघुवर दास ने ममता बनर्जी पर साथा निशाना

रांची, जेएनएन। मोदी मेले में भाग लेने पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर गए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक साथ कई मोर्चे संभाले। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके निशाने पर रहीं। रघुवर दास ने दुर्गापुर में सभा के दौरान पश्चिम बंगाल के उद्यमियों को झारखंड आने का न्योता दिया। लगे हाथों उन्होंने ममता सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया।

रघुवर ने कहा कि बंगाल में बंगाली दोयम दर्जे के नागरिक बन गए हैं, जबकि घुसपैठियों को सारी सुविधाएं मिल रही है। मां, माटी, मानुष आज बंगाल में नहीं दिखता है। सरकार अराजक हो गई है। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी ग्लोबल लीडर हैं। उनकी लोकप्रियता से विपक्ष घबरा गया है।⁠⁠⁠⁠ 

यह भी पढ़ेंः निर्दोष लोगों का मारा जाना बर्दाश्त नहीं, पुलिस करे कार्रवाईः सीएम

यह भी पढे़ंः सीएम रघुवर ने अफसरों से कहा, पब्लिक जो चाहती है वह करो