वनांचल एक्सप्रेस का समय बदला
रांची : रांची से भागलपुर जानेवाली वनांचल एक्सप्रेस के समय बदलने की बरसों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो
By Edited By: Published: Mon, 06 Jun 2016 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jun 2016 01:00 AM (IST)
रांची : रांची से भागलपुर जानेवाली वनांचल एक्सप्रेस के समय बदलने की बरसों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस ट्रेन की समय सारणी बदलने के लिए रेल मंत्री सुरेश प्रभु से अनुरोध किया था। वनांचल एक्सप्रेस एक जुलाई से अब रांची से दोपहर 2.45 बजे के बजाय शाम 7.30 बजे खुलेगी। यह ट्रेन भागलपुर से भी इसी समय पर खुलेगी। साहिबगंज के भाजपा विधायक अनंत ओझा ने वनांचल का समय बदलने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास और रेल मंत्री सुरेश प्रभु के प्रति आभार प्रकट किया है। यह ट्रेन राजधानी को राज्य के संताल परगना क्षेत्र के साथ-साथ बिहार को जोड़ती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें