यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डायरिया से बुधनी बिरहोर की मौत

खलारी : मैक्लुस्कीगंज के महुआ टोली निवासी सुकरा बिरहोर की 60 वर्षीय पत्नी बुधनी बिरहोर की डायरिया से मौत हो गयी। सुकरा बिरहोर ने बताया कि गुरुवार की रात बुधनी की अचानक तबियत खराब हो गयी। उसे उल्टी तथा पतला दस्त हो रहा था। उसके बाद बुधनी को एक झोला छाप डॉक्टर के पास ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे राची ले जाने की सलाह दी गयी। पैसे के अभाव में उसे राची नहीं ले जा पाया। दूसरे दिन बुधनी की मौत हो गई। शुक्रवार को बुधनी का दाह संस्कार कर दिया गया।
