विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मीरगंज में डायरिया से बच्चे की मौत, दर्जनों पीड़ित

By Edited By:
Published: Mon, 04 Aug 2014 12:35 AM (IST)

News Article Hero Image

सतगावां (कोडरमा) : सतगावां प्रखंड के मीरगंज में रविवार को डायरिया से जिस्तान खान (3), पिता मुन्ना खान की मृत्यु हो गई। वहीं सन्नी कुमार (5), पिता संजय पंडित, पिंकी देवी (28), पति संजय पंडित, मसो. बचिया देवी (60), मसो. सरस्वती देवी (60), तालो रविदास (60), अरमान खान (12), मुखतरी खातून (15), मसो. जैतून (60), चिस्तान खान (30), अजीमा परवीन (3) की स्थिति गंभीर है। इनलोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां में इलाज चल रहा है। इलाके के कई अन्य गांवों में डायरिया के लोगों की पीड़ित होने की सूचना है।

इनसेट --

सिमरिया का हफुआ गांव भी डायरिया की चपेट में, आधा दर्जन बीमार

सिमरिया (चतरा) : प्रखंड का हफुआ गांव डायरिया की चपेट में है। गांव के आधा दर्जन से अधिक लोग इससे ग्रसित हैं। बीमार लोगों में तेतर भुइयां, जिरूआ देवी, रामकुमार भुइयां, दीपक कुमार, पार्वती देवी आदि का नाम शामिल है। इसके अलावा कुछ लोग पुरण टोला, बरवाडीह और डोकिया में भी बीमार हैं। कुछ लोग सिमरिया अस्पताल में, तो कुछ का गांव में ही मेडिकल टीम भेजकर इलाज कराया जा रहा है। इधर गोवा खुर्द भुइयां टोली में डायरिया का कहर बदस्तूर जारी है। नित नए मामले सामने आ रहे हैं। डायरिया से मरे करम भुइयां के पिता परमेश्वर भुइयां की हालत गंभीर है। उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया है। उन पर दवा भी असर नहीं कर रहा है।

इनसेट ----

अज्ञात बीमारी से महिला की मौत

कान्हाचट्टी (चतरा) : प्रखंड के कठौतिया गांव निवासी राजकुमार सिंह की पुत्रवधु रेखा मसोमात की मौत रविवार की सुबह हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को मध्याह्न भोजन बनाने रेखा देवी विद्यालय जा रही थी। इसी क्रम में रास्ते में उसने पेट दर्द की शिकायत की। परिजनों ने उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया। परंतु यहां चिकित्सक के नहीं रहने के कारण परिजन महिला को लेकर सदर अस्पताल, चतरा पहुंचे। महिला की स्थिति गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने उसे यहां से हजारीबाग रेफर कर दिया। हजारीबाग सदर अस्पताल पहुंचते ही महिला की मौत हो गई।