विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेंगू से जमशेदपुर में किशोर की मौत, 39 और मरीज सामने आए

By Sachin MishraEdited By:
Published: Wed, 19 Jul 2017 11:53 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 19 Jul 2017 11:56 AM (GMT+05:30)

जमशेदपुर में डेंगू से किशोर की मौत हो गई। अब तक 39 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

डेंगू से जमशेदपुर में किशोर की मौत, 39 और मरीज सामने आए
डेंगू से जमशेदपुर में किशोर की मौत, 39 और मरीज सामने आए

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। शहर के परसुडीह थाना क्षेत्र के लोको-कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोर अनमोल की मौत डेंगू से हो गई। अनमोल के पिता एल. कंडूलना रेलवे कर्मचारी हैं। बीते सोमवार दोपहर में अनमोल को टाटा मोटर्स अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक अनमोल को डेंगू हो गया था। इस कारण उसकी मौत हो गई। एल कंडूलना राउरकेला के रहने वाले हैं।

जमशेदपुर में डेंगू पूरी तरह पांव पसार चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को डेंगू सर्च अभियान चलाया था। इस दौरान जुस्को और जुगसलाई क्षेत्र में सर्वाधिक लार्वा पाए गए थे। कुल ग्यारह हजार 253 घरों की पड़ताल की गई, जहां से 16 हजार 230 डेंगू के लार्वा पाए गए। साकची के 35, मानगो के 174, जुगसलाई के 278 और जुस्को के15743 घरों में डेंगू के लार्वा मिलने से विभाग के होश उड़ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी के बाद भी शहर व आसपास के इलाकों में तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

हर दिन दर्जन भर नए रोगी मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। अबतक कोल्हान में कुल 39 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें पूर्वी सिंहभूम जिले के 31 मरीज शामिल हैं। मंगलवार को भी डेंगू के दस संदिग्ध रोगी मिले जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः आधार से वापसी: उसकी आंखों की पुतलियों में था घर का पता

यह भी पढ़ेंः पहले जारी करता था मौत का फरमान, अब कर रहा भगवान का आह्वान