यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जापानी इंसेफ्लाइटिस के मिले 12 नए मरीज

संवाद सहयोगी, जमशेदपुर : शहर में जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को 12 नए मरीजों की पुष्टि हुई। सभी पीड़ितों का इलाज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। इसमें 7 टीएमएच, 4 मर्सी व 1 हरपाल सिंह नर्सिग होम में भर्ती है। ज्ञात हो कि सर्विलांस विभाग की ओर से एमजीएम कॉलेज स्थित माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कुल 20 पीड़ितों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया था। इसमें 12 की पुष्टि हुई है। जिले में अबतक कुल 47 पीड़ितों की पुष्टि हो चुकी है। सर्विलांस ऑफिसर डॉ. शाहिर पॉल ने बताया कि जेई के बढ़ते पीड़ित चिंता का विषय है। इसके लिए विभाग को जल्द ही फागिंग मशीन उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि इसपर रोक लगाया जा सके। वहीं मलेरिया व फाइलेरिया विभाग को उस क्षेत्र में विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
