विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जापानी इंसेफ्लाइटिस के बढ़ रहे पीड़ित

By Edited By:
Published: Wed, 16 Jul 2014 06:51 PM (IST)

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, जमशेदपुर : शहर में जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) के पीड़ितों में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को भी एक पीड़ित को जेई होने की पुष्टि हुई है। यह मरीज सोनारी के रहने वाला है। पीड़ित का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है। फाइलेरिया पदाधिकारी डॉ. एके लाल ने बताया कि मंगलवार को तीन पीड़ितों के नमूना लेकर जांच को एमजीएम कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेजा गया था। इसमें एक पीड़ित को जेई होने की पुष्टि हुई है। वहीं दो की रिपोर्ट निगेटिव निकली है। डॉ. एके लाल ने कहा कि बरसाती बीमारियों से निपटने को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को जापानी इंसेफ्लाइटिस, चिकुनगुनिया, डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है।

---------------------