विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइंसटीन के साथ भी रहे रूसी मोदी

By Edited By:
Published: Sun, 18 May 2014 01:49 AM (IST)

News Article Hero Image

जमशेदपुर : टाटा स्टील के पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक रूसी मोदी के निधन पर जमशेदपुर सिटीजन फोरम की ओर से अध्यक्ष एके श्रीवास्तव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गर्वनर रहे सर होमी मोदी के पुत्र रूसी मोदी को इंग्लैंड के आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान महान वैज्ञानिक आइंसटीन के साथ भी वक्त बिताने का मौका मिला था। रूसी मोदी टाटा स्टील के कर्मचारियों के अतिरिक्त जमशेदपुर की जनता को भी बहुत प्रिय थे। उनमें हमेशा यहां के लोगों के बीच रहने की ललक रहती थी। एक बार उन्होंने जयराम यूथ क्लब का अध्यक्ष होने के नाते आदित्यपुर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने का आग्रह किया तो सहर्ष तैयार हो गए थे। वह जब पंडाल का उद्घाटन करने पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए इतनी भीड़ उमड़ी कि कई लोग मोदी साहब को देखने से वंचित रह गए।