पति ने पत्नी को काट डाला, बेड के नीचे मिला शव
अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना झारखंड के हजारीबाग की है।
हजारीबाग, जेएनएन। झारखंड में हजारीबाग के जयप्रभा नगर में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताहिक, हजारीबाग के जयप्रभा नगर में विनोद पाठक ने अपनी पत्नी अनु पाठक की हत्या कर दी और उसके शव को बेड के नीछे छिपा दिया था। घर से दो टुकड़ों में अनु की लाश मिली है। हत्या के बाद विनोद पाठक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने सदर थाने पहुंचा। इस बीच, उसके तीन बच्चों ने हत्या के राज का खुलासा कर दिया।
पुलिस ने विनोद पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि पति के अवैध संबंध का पत्नी विरोध करती थी। इसी को हत्या का कारण माना जा रहा है। विनोद सीएमपीडीआइ में सहायक है।
परिवार किराये के मकान में रहता था। विनोद ने अपनी पत्नी का सिर काट कर धड़ व सर अलग कर बेड में छिपा दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मामले की जांच जारी है।