संपत्ति विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या
एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। घटना झारखंड के सिमडेगा की है।
सिमडेगा, जेएनएन। झारखंड में सिमडेगा के करमघाट में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से करमघाट में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सिमडेगा जिले अंतर्गत कोलेबिरा थाना के बन्दरचुआं पंचायत के करमघाट में सोमवार की रात घर में सो रहे पतरस लुगुन (80), उनकी पत्नी कतिरना लुगुन (78) और उनकी बेटी उरसिला लुगुन (55) की अज्ञात लोगों ने पत्थर से कूचकर हत्या कर दी।
इधर, मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। थाना प्रभारी लक्ष्मण राम ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस घटना के पीछे संपत्ति का विवाद लगता है, वैसे पुलिस अन्य पहलुओं की भी छानबीन कर रही है। घटना से गांव में लोग सकते में हैं।
यह भी पढ़ेंः यहां दहेज मांगने पर मिलता है दंड, खाना भी साथ लेकर आते हैं बराती