विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी का झांसा देकर छात्रा का यौन शोषण करने का आऱोप

By Edited By:
Published: Sun, 02 Apr 2017 08:00 PM (IST)Updated: Mon, 03 Apr 2017 12:51 PM (IST)

एक छात्रा ने सीआरपीएफ जवान पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। घटना झारखंड के चरघरा की है।

शादी का झांसा देकर छात्रा का यौन शोषण करने का आऱोप
शादी का झांसा देकर छात्रा का यौन शोषण करने का आऱोप

जमुआ (गिरिडीह), जेएनएन। चरघरा की एक छात्रा ने देवरी के एक सीआरपीएफ जवान पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। छात्रा द्वारा न्यायालय में दर्ज परिवाद पत्र के आधार पर रविवार को जमुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पीड़िता के अनुसार, देवरी के बेड़ोडीह निवासी सह सीआरपीएफ जवान धीरज कुमार ठाकुर ने उससे साल भर पहले मुलाकात की और शादी का प्रस्ताव रखा। छात्रा ने जब उससे कहा कि उसके पिता उतना दहेज नहीं दे सकेंगे। इस बात पर उसने कहा कि तुम मुझे पसंद हो और मैं तुमसे शादी करूंगा। इसके बाद वह छुट्टी में उसके घर आने-जाने लगा। जनवरी 2016 से इस वर्ष के 19 मार्च तक धीरज कभी कभार उसके घर में आकर रुकता था। मीठी-मीठी बातें कर शादी का प्रलोभन देकर उक्त अवधि में उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया।

बीते 22 मार्च को उसने कहा कि वह अपने पिता से पांच लाख रुपये दहेज के लिए मांगे, तभी वह शादी करेगा। उसके पिता दहेज देने की स्थिति में नही है। इस कारण, अब वह शादी से मना कर रहा है। इधर, थाना प्रभारी केदारनाथ प्रसाद ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सोमवार को गिरिडीह भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ेंः गायब युवती चतरा में मिली, प्रेमी गिरफ्तार

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें