बाबूलाल मरांडी बोले, भाजपा शासन में विकास संभव नहीं
झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 18 Jun 2017 02:00 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jun 2017 02:00 PM (IST)
जासं, सियाटांड़ (गिरिडीह)। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में झारखंड का विकास संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन रघुवर सरकार इसकी सुध नहीं ले रही है। मरांडी शनिवार को नवडीहा उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य होने के साथ ही क्षेत्र के लोग नवडीहा को प्रखंड बनाने की मांग कर रहे हैं, जिसे सरकार ने अब तक पूरा नहीं किया।
यह भी पढ़ेंः आदिवासियों के बीच जनाधार बढ़ाएं भाजपा कार्यकर्ता: राम माधव
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें