विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शौचालय नहीं बनाने पर बंद होगा राशन

By Edited By:
Published: Tue, 17 Jan 2017 05:04 PM (IST)

विश़ुनपुरा: प्रखंड के प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलाम शमदानी ने मुख्यालय परिसर में मंगलवार को

शौचालय नहीं बनाने पर बंद होगा राशन
शौचालय नहीं बनाने पर बंद होगा राशन

विश़ुनपुरा: प्रखंड के प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलाम शमदानी ने मुख्यालय परिसर में मंगलवार को प्रखंड के सभी डीलरों के साथ बैठक की। इसमें बीडीओ ने सभी डीलर को निर्देश देते हुए कहा कि वैसे व्यक्ति जिनका राशन कार्ड अब तक आधार से नहीं जुड़ा है, वैसे लोगों का नाम अविलंब आधार से जोड़ें। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग शौचालय निर्माण में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है, उनका राशन बंद करें। क्योंकि प्रखंड को हर हाल में ओडीएफ बनाना है। शौचालय निर्माण में तेजी का भी उन्होंने निर्देश दिया। मौके पर डीलर कामख्या नारायण ¨सह, नवल किशोर गुप्ता, शिव बचन यादव, मनोज राम , आफताब आलम सहित कई लोग उपस्थित थे।