नगर उंटारी में स्थिति समान्य
नगर उंटारी : नगर उंटारी में में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। तनाव कम हो गया है। संवेदनशील इलाको
नगर उंटारी : नगर उंटारी में में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। तनाव कम हो गया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। ज्ञात हो कि गुरुवार की रात मुहर्रम जुलूस के दौरान भारत विरोधी नारे लगाए जाने और गाना बजाए जाने के बाद दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया था। मना करने पर कुछ लोग झगड़ा करने पर उतारू हो गए। दोनों ओर से आक्रोशित लोगों की भीड़ जुट गई थी। तत्काल पुलिस- प्रशासन ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ और दो लोग तुरंत पकड़े गए। गिरफ्तारी के बाद लोग शांत हुए। मामले को शांत कराने में पुलिस-प्रशासन के साथ बुद्धिजीवियों ने महती भूमिका निभाई।
----------
पक्ष
स्थिति समान्य व पूरी तरह नियंत्रण में है। जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाकर संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है। किसी भी स्थिति में असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
नीरज कुमार, एसडीपीओ।