Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंडप में दूल्हे ने की ऐसी मांग तो दुल्हन ने लौटा दी बरात

    By Sachin MishraEdited By:
    Updated: Sun, 04 Jun 2017 04:48 PM (IST)

    दुल्हन ने किसी भी शर्त पर उस लड़के से शादी करने से इन्कार कर दिया। इस कारण बरात वापस लौट गई।

    Hero Image
    मंडप में दूल्हे ने की ऐसी मांग तो दुल्हन ने लौटा दी बरात

    जागरण संवाददाता, शेखपुरा/धनबाद। शादी के दौरान मंडप में बैठी दुल्हन ने खुद शादी से इन्कार कर दिया और मंडप से उठ गई। दुल्हन इंजीनियर है, उसने बीटेक की डिग्री ली है। यह वाकया शनिवार सुबह बिहार के शेखपुरा के बाईपास में स्किट हाउस के पास रिहायशी इलाके में हुआ। बारात धनबाद के सिंदरी से गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया गया कि शादी के दौरान मंडप पर ही दहेज के लिए लड़के तथा लड़की पक्ष के बीच विवाद हो गया। बताया गया कि इस विवाद में दूल्हे तथा दूल्हे के पिता ने दुल्हन के पिता को अपशब्द बोल दिए। बीच मंडप पर और भरे समाज के बीच दहेज की खातिर अपने पिता के अपमान से आहत दुल्हन ने वहीं पर शादी करने से इन्कार कर दिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच से कई लोगों ने समझौते का प्रयास किया।

    मामला सुलटने भी लगा था पर दुल्हन दहेज लोलुप लड़के के आचरण से कारण आहत हो गई थी। वह अपने फैसले पर अडिग ही। उसने किसी भी शर्त पर उस लड़के से शादी करने से इन्कार कर दिया। दुल्हन के कड़े रुख को देखते हुए आखिकार बारात दुल्हन के बिना ही लौट गई। बताया गया कि दहेज की खातिर हुए इस विवाद में मंडप में ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। सिंदरी का दूल्हा आंध्रा बैंक में पीओ है। नकद दहेज लेने के बावजूद शादी के दौरान का मांगने की जिद की वजह से खुद दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। 

    यह भी पढ़ेंः नेशनल कैंसर सर्वाइवर्स डेः मौत को मात दे बांट रहे जिंदगी

    यह भी पढ़ेंः सीबीएसई 10वीं में डीपीएस रांची व बोकारो का शानदार प्रदर्शन