नीरज हत्याकांड: संजीव सिंह के आवास पर छापेमारी
नीरज सिंह हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस ने आज संजीव सिंह के आवास पर छापेमारी की।
धनबाद, जेएनएन। नीरज सिंह हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस ने आज संजीव सिंह के आवास ‘सिंह मेंशन’ और ‘कुंती निवास’ पर छापेमारी की। पुलिस हत्या में इस्तेमाल किये गये हथियार की खोज के लिए यह छापेमारी कर रही है। छापेमारी दल का नेतृत्व डीएसपी कर रहे हैं। इधर, आज सुबह सरायढेला थानाक्षेत्र में जहां सिंह मेंशन स्थित है, दुकानें बंद रहीं।
गौरतलब है कि मंगलवार को नीरज सिंह की हत्या के आरोपी संजीव सिंह ने वारंट जारी होने के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह ने सरायढेला थाने में सरेंडर किया था।
पुलिस ने इस मामले के खुलासे का दावा किया है। पुलिस ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट से हत्याकांड के नामजद आरोपी सह झरिया विधायक के खिलाफ सोमवार को ही गिरफ्तारी वारंट लिया था। पुलिस ने कोर्ट से संजीव सिंह के खिलाफ सर्च वारंट भी लिया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।