बीच सड़क पर छेड़खानी में धराया वासेपुर का रोमियो
झारखंड के घनबाग में युवती से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने एक बाइक सवार को पकड़ा है।
जागरण संवाददाता, धनबाद। कचहरी रोड में सरेशाम एक युवती के साथ छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने एक बाइक सवार को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, दो बाइक पर सवार पांच युवक एक लड़की को छेड़ रहे थे। दोनों बाइक सड़क पर चलती हुई लड़की के दोनों तरफ धीरे-धीरे चला रहे थे।
पुलिस की नजर पड़ते ही इन्हें दबोचने के प्रयास किया गया। लेकिन एक बाइक सवार पकड़ा गया जबकि चार भाग निकले। पकड़ा गया युवक वासेपुर का रहनेवाला है। उसने अपना नाम साकिब अख्तर बताया है। उसने बताया कि उसके साथ तौसीफ और सैफ भी थे।
दोनों वासेपुर करीमगंज के रहने वाले हैं। पुलिस शाकिब के घरवालों को बुला रही है। घर वालों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़ेंः जेल में डॉन बृजेश के दुश्मन विनीत से विधायक संजीव की दोस्ती
यह भी पढ़ेंः कोल्ड डिंक में नशा मिला किया दुष्कर्म, नौकरी के नाम पर ठगा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।