Move to Jagran APP

दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को चाकू मारकर किया जख्मी

दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को चाकू मारकर जख्मी करने का मामला सामने आया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 12:56 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 03:51 PM (IST)
दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को चाकू मारकर किया जख्मी

जागरण संवाददाता, धनबाद। महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध के दो मामले सामने आए हैं। एक में दुष्कर्म का विरोध करने पर चाकू से प्रहार कर जख्मी किया गया तो दूसरे मामले में बीच सड़क पर छेड़खानी की गई। यहां विरोध करने पर दबंगों ने युवती को बीच सड़क पर सरेआम पीट दिया।

loksabha election banner

मामले में एक आरोपी गिरफ्तार है, जबकि दो फरार बताए जा रहे हैं। चाकू से जख्मी करने का आरोपी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। दबंगई की एक घटना बैंकमोड़ तो दूसरी महुदा की है। बैंकमोड़ मामले में बजरंग दल समेत कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का जुटान थाने में लगा था। कांड में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग जारी थी।

दुष्कर्म का विरोध करने वाली महिला को चाकू से प्रहार कर जख्मी करने का मामला महुदा में सामने आया है। पीड़िता का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने गांव के ही अमजद अंसारी के खिलाफ कांड अंकित कर तहकीकात शुरू कर दी है।

पीड़िता के मुताबिक, 18 जुलाई को दोपहर में खाना खाकर आराम कर रही थी। अचानक आरोपी उसके घर पर आया व चाकू का भय दिखाकर उसके कपड़ा उतारने लगा। आरोपी की इस हरकत पर वह जोर से चिल्लाई। चीख सुनकर उसका पति एवं दोनों पुत्र दौड़ते हुए आए, जिन्हें देखकर अमजद वहां से भागने लगा। जाते वक्त चाकू प्रहार कर जख्मी कर दिया। परिजन उसे उठाकर थाना ले गए, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी अजमल अंसारी ने महिला के आरोप को सरासर झूठ बताया है। उसने कहा कि एक साल पहले इसी प्रकार का मामला दर्ज कराया था, लेकिन बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था। पोषाहार का चावल टपाते हुए पकड़ा तो इस तरह का आरोप लगा रही है।

छात्राओं को छेड़ा, विरोध पर पीटा

बैंकमोड़ के पुराना बाजार डीएवी मैदान रोड में गुरुवार शाम ट्यूशन जा रही छात्रओं के साथ सरेआम छेड़खानी की गई। दुस्साहस देखिए कि विरोध करने पर छात्रओं को पीटा भी। पीड़िता और आरोपी के अलग-अलग समुदाय के होने के कारण तनाव का माहौल रहा। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बैंकमोड़ में जमकर बवाल हुआ। बाद में पुलिस ने आरोपी मछली कारोबारी मुस्लिम खान के बेटे शेरू खान को गिरफ्तार कर लिया। शेरू की कार भी जब्त की गई है।

बताते हैं कि डीएवी मैदान के पास सेतीन लड़कियां ट्यूशन पढ़ने के लिए स्कूटी से जा रही थीं। इन लड़कियों की कार से चल रहे शेरू और उसके दोस्त पीछा करते हुए छेड़ रहे थे। बाद में उन्होंने पीछे से वाहन बिलकुल इनके नजदीक कार लाकर सटा दी। कार के धक्के से छात्रएं गिर पड़ी। लड़कियों के विरोध करने पर कार पर सवार शेरू खान और उसकेसाथी डोमा व परवेज वाहन से उतर गया और लड़कियों के साथ मारपीट कर दी। भीड़-भाड़ वाले इलाके में लड़कियों के साथ मारपीट देखकर स्थानीय लोग एकजुट हुए तो दो तो वहां से खिसक गए पर शेरू को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

मामले की खबर लड़कियों के घर वालों को भी हो गई। घर वालों के साथ सैकड़ों लोग थाने पहुंच गए। इनमें बजरंग दल समेत कई राजनीतिक दलों के लोग भी शामिल थे। शेरू खान दरी मोहल्ला में रहता है। पुलिस ने शेरू को गिरफ्तार कर उसकी कार को भी जब्त कर लिया। उसके साथी डोमा और परवेज की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने शेरू को हाजत में डाल दिया। इधर, लोगों ने बैंकमोड़ में सड़क जाम कर दिया। थाने को घेर लिया। सिटी एसपी मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता की। आश्वस्त किया कि देर रात तक घटना में शामिल दो और युवकों को भी दबोच लिया जाएगा। इसके बाद लोग माने। घटना से इलाके में भारी गुस्से का माहौल है।

यह भी पढ़ेंः बाप की मौत के 32 साल बाद ‘पैदा’ हुआ बेटा, जानिए-क्यों उलझा मामला

यह भी पढ़ेंः चारा घोटालाः सीबीआइ कोर्ट में उपस्थित हुए लालू यादव व सजल चक्रवर्ती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.