विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नियमित वेतन-बोनस भुगतान के लिए आंदोलन पर उतरे ठेका कर्मी

By Edited By:
Published: Wed, 15 Feb 2017 10:51 PM (IST)

लोयाबाद : नियमित वेतन और बोनस की भुगतान की मांग के लिए बुधवार को बांसजोड़ा रेलवे साइ¨डग में पी¨कग-ब्

नियमित वेतन-बोनस भुगतान के लिए आंदोलन पर उतरे ठेका कर्मी
नियमित वेतन-बोनस भुगतान के लिए आंदोलन पर उतरे ठेका कर्मी

लोयाबाद : नियमित वेतन और बोनस की भुगतान की मांग के लिए बुधवार को बांसजोड़ा रेलवे साइ¨डग में पी¨कग-ब्रे¨कग में कार्यरत मजदूरों ने कोयले की लो¨डग व ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ठप कर दिया। कोलियरी कार्यालय में जीएम जेपी गुप्ता व जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो की मौजूदगी में हुई वार्ता में संजय उद्योग व साकार मास आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन ने मजदूरों की मांगें मान ली। ओरिएंटल आउटसोर्सिंग कंपनी का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। गुरुवार को क्षेत्रीय कार्यालय में अब वार्ता होगी। इधर मजदूरों ने दो कंपनियों द्वारा मांगे मान लिए जाने पर उसका कार्य को चालू कर दिया है। ओरियंटल का कार्य ठप है। मजदूरों की अगुवाई मजदूर नेता असलम मंसूरी व राजकुमार महतो कर रहे थे। पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि यहां कार्यरत करीब 200 मजदूरों का वेतन और बोनस महीनों से बकाया है। कंपनियां मजदूरों का वेतन व बोनस देने में अनाकनी करती है। उन्होंने कंपनियों को चेताया कि मजदूरों का बकाया वेतन व बोनस शीघ्र भुगतान करे अन्यथा कोयले की लो¨डग व ट्रांसपोर्टिंग ठप रहेगा।

बताते चलें कि ओरिएटल कंपनी प्रबंधन द्वारा नियमित रूप से अपने हिस्से का वेतन व बोनस का भुगतान नहीं किये जाने के कारण यह स्थिति पैदा होती है। इससे पहले भी मजदूरों को आंदोलन करना पड़ा था। वार्ता में आरसीएमएस के रवि चौबे, मो. असलम मंसूरी, राजकुमार महतो, जितेंद्र ¨सह, जियाउल हक, संजय साव, टुल्लू साव, दिनेश ¨सह, रामेश्वर तुरी, बालकिशुन पासवान, चंद्रिका मंडल, लाल बहादुर नापित, लखन रजक, सईद अंसारी, चामो अंसारी, अश्विनी दास आदि मौजूद थे।