यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कै व दस्त से एक की मौत
संस, सिंदरी : खेरवन टोला सिंदरी में डायरिया की दस्तक हो रही है। एक सप्ताह पहले टोले के गोपीनाथ हांसद

संस, सिंदरी : खेरवन टोला सिंदरी में डायरिया की दस्तक हो रही है। एक सप्ताह पहले टोले के गोपीनाथ हांसदा की मौत कै व दस्त के कारण हो गई थी। जबकि टोले के ही एसएस साव को भी कै व दस्त की शिकायत है। इनका इलाज एक नर्सिग होम में चल रहा है। झाविमो जिला कमेटी के सदस्य देवेन मंडल ने आदिवासी टोला में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग प्रशासन से की है। झाविमो के परशुराम, सुखलाल मरांडी, रामदेव टुड्डू, शनिचर सोरेन ने बताया कि आदिवासी गांव में बिजली तक की सुविधा नहीं है।
