धनबाद के सिनीडीह से गायब युवती चतरा में मिली, प्रेमी गिरफ्तार
लापता नाबालिग लड़की को उसके प्रेमी के साथ पुलिस ने चतरा के गिद्धौर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
जागरण संवाददाता, गिद्धौर (चतरा)। धनबाद के सिनीडीह गांव से 10 फरवरी से लापता नाबालिग लड़की को उसके प्रेमी के साथ पुलिस ने चतरा के गिद्धौर थाना क्षेत्र के भुरकुंडा गांव से गिरफ्तार कर लिया। लड़की की मां ने धनबाद के मधुबन थाना में पुत्री की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
28 मार्च को सुनील भुइयां नामक युवक ने फोन कर लड़की के अपने घर में होने की सूचना दी। उसने बताया था कि दोनों प्रेम करते हैं और साथ रहने की नीयत से यहां आए हैं। इस सूचना के सही पाए जाने पर शनिवार की देर शाम मधुबन थाना के थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार व सहायक अधीक्षक अवधेश कुमार मिश्र गिद्धौर थाना पहुंचे।
रविवार की सुबह गिद्धौर थाना क्षेत्र के भुरकुंडा गांव पहुंच कर प्रेमी युगल को पुलिस मधुबन ले गई। युवक गिद्धौर के भुरकुंडा का निवासी कैलाश भुइयां का 20 वर्षीय पुत्र सुनील भुइयां है। परिजनों के अनुसार, सुनील भुइयां कतरास में काम करता था। वहीं, उसे लड़की से प्रेम हो गया। इसके बाद दोनों ने भागकर शादी कर ली। शादी के बाद युवक प्रेमिका को लेकर अपने घर पहुंचा था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।