दो बच्चे की मां प्रेमी के साथ फरार, पति को दी जान से मारने की धमकी
अपने दो बच्चों को ससुराल में छोड़ कर एक महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना झारखंड के चतरा की है।
हंटरगंज, जेएनएन। दो बच्चे की मां के प्रेमी संग फरार हो गई। घटना झारखंड के चतरा की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, प्रखंड के लरसर(उरैली) गांव के चंद्रदीप भूइयां की पत्नी और दो बच्चे की मां के प्रेमी संग फरार हो गई। चंद्रदीप भुइयां ने स्थानीय थाना आवेदन देकर शिकायत की की है। उसने अपनी जान को भी खतरा बताया है। पुलिस आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चंद्रदीप ने बताया कि पत्नी मायके जाने के नाम पर एक सप्ताह पूर्व निकली थी। दोनों बच्चों को ससुराल में ही छोड़ दी और अपने प्रेमी के संग भाग गई है। उन्होंने कहा कि इस क्रम में उसने पति को जान से मारने की धमकी भी दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।