विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया का कहर जारी, 24 घंटे में दो की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 22 Jul 2014 02:29 AM (IST)

News Article Hero Image

चतरा : सदर प्रखंड में डायरिया का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। पिछले 24 घंटे में इसके चपेट में आने से दो महिला की मौत हो गई। जबकि दर्जनों अभी भी आक्रांत हैं। मृतक दोनों महिला प्रखंड के जलेद गांव के हैं। मरने वालों में मुंगेश्वर गंझू की पत्‍‌नी शनिचरी देवी एवं प्रमोद गंझू की पत्‍‌नी कांति देवी का शामिल हैं। इस गांव में करीब दो दर्जन ग्रामीण इसकी चपेट में हैं। गंभीर रूप से बीमार ग्रामीणों को परिजनों ने सोमवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। भर्ती कराए गए मरीजों में प्रदीप भुइंया का पुत्र रौशन कुमार, कैलाश भुइंया का पुत्र प्रमोद भुइंया, विमल प्रजापति का पुत्र सत्येंद्र कुमार, पांच वर्षीय बिफन भइंया, चरकु भुइंया शामिल हैं।

उपचार की नही है बेहतर व्यवस्था

सदर अस्पताल में उपचार कराने के लिए पहुंचने वाले डायरिया प्रभावित लोगों के उपचार की समुचित व्यवस्था नही है। मरीजों को स्लाईन से लेकर इंजेक्शन व दवा बाहर से खरीदनी पड़ रही है। ऐसे में गरीब परिवार के लोगों को यहां उपचार कराना मंहगा पड़ रहा है।

मेडिकल टीम पहुंची गांव

डायरिया प्रभावित जलेद गांव में मेडिकल की टीम पहुंच गई है। परंतु ग्रामीणों का कहना है कि यह टीम सिर्फ गांव की स्थिति का जायजा ले रही है और बिना उपचार किए वापस अस्पताल लौट जा रही है।