यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सैन्यकर्मी हथियारों संग फरार आतंकियों के साथ जा मिलने की आशंका
वह बीती रात को अचानक ही अपनी सरकारी राइफल, मैगजीन,कारतूस,पाऊच और बीपी जैकेट समेत गायब हो गया।

श्रीनगर, [राज्य ब्यूरो] । उत्तरी कश्मीर में एक सैन्यकर्मी के हथियरों संग अचानक लापता होने के बाद एलर्ट का एलान कर दिया गयाहै। पुलिस और सेना ने इस संदर्भ में अलग अलग मामले, दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
संबधित सूत्रों ने बताया कि लापता जवान का नाम जहूर अहमद ठोकर है और वह दक्षिण कश्मीर में जिला पुलवामा का रहने वाला है। वह उत्तरी कश्मीर में जिला पुलवामा के अंतर्गत एलओसी के साथ सटे गंटमुला में सेना की 173 टेरीटोरियल रेजिमेंट में तैनात था।
वह बीती रात को अचानक ही अपनी सरकारी राइफल, मैगजीन,कारतूस,पाऊच और बीपी जैकेट समेत गायब हो गया।
हालांकि संबधित अधिकारियों ने उसके लापता होने के कारणों का खुलासा नहीं किया है। लेकिन आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए भागा होगा। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं
