विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एलओसी पर पहुंचे रक्षा मंत्री, जवानों का बढ़ाया मनोबल

By JagranEdited By:
Published: Sat, 20 May 2017 01:43 AM (IST)

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे रा

एलओसी पर पहुंचे रक्षा मंत्री, जवानों का बढ़ाया मनोबल
एलओसी पर पहुंचे रक्षा मंत्री, जवानों का बढ़ाया मनोबल

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे रामपुर सेक्टर में अग्रिम सीमावर्ती चौकियों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। रक्षा मंत्री ने सेना की युद्धक तैयारियों पर संतोष जताया और सैन्य अधिकारियों व जवानों का मनोबल बढ़ाते उन्हें दुश्मन की हर साजिश का करारा जवाब देने को कहा।

केंद्रीय वित्त व रक्षा मंत्री बुधवार से राज्य के दौरे पर हैं। वह श्रीनगर में जीएसटी परिषद की बैठक में हिस्सा लेने आए हैं। बुधवार को उन्होंने श्रीनगर स्थित बादामी बाग सैन्य मुख्यालय में थलसेना प्रमुख जनरल विपिन रावत व उत्तरी कमान प्रमुख के साथ हालात का जायजा लिया था।

शुक्रवार सुबह रक्षा मंत्री ने उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे कई अग्रिम इलाकों का हेलीकॉप्टर में मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने उड़ी सेक्टर के रामपुर सब सेक्टर में एक अग्रिम चौकी पर सेना के अधिकारियों व जवानों के साथ बैठक की। इसी सब सेक्टर में करीब दस दिन पहले घुसपैठ का एक बड़ा प्रयास हुआ था, जिसे जवानों ने नाकाम बनाया था। रक्षा मंत्री के साथ चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधु भी थे। रामपुर सब सेक्टर में जीओसी बारामुला डिवीजन मेजर जनरल जेएस कलिता ने उन्हें उत्तरी कश्मीर में एलओसी के मौजूदा हालात, सरहद पार जारी गतिविधियों व घुसपैठ से निपटने की तैयारियों से अवगत कराया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने जवानों व अधिकारियों को संबोधित किया और उनके साथ चाय पर चर्चा करते हुए उनके अनुभव भी सुने। जेटली ने जवानों की समस्याओं का भी संज्ञान लिया।

रक्षा मंत्री ने जवानों व अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि वे जिन परिस्थितियों में सरहदों की हिफाजत कर रहे हैं, उन्हें पूरा देश समझता है। देश का प्रत्येक नागरिक इसके लिए उनका आभारी है और वह उनके पीछे एक मजबूत ढाल की तरह खड़ा है।

------------------------