विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

न होगी आपस में तकरार

By Babita kashyapEdited By:
Published: Mon, 27 Apr 2015 10:51 AM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2015 10:56 AM (IST)

अक्सर पति-पत्नी के बीच आपस में तकरार बेहद साधारण बातों की वजह से होती है। अगर दोनों थोड़ी सी समझदारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अक्सर पति-पत्नी के बीच आपस में तकरार बेहद साधारण बातों की वजह से होती है। अगर दोनों थोड़ी सी समझदारी दिखाएं तो इस तकरार को आसानी से टाला जा सकता है

- आपस में बहस से बचना चाहिए, इससे हासिल कुछ नहीं होता। मूल बात गहरे दब जाती है और फालतू की बातें सतह पर आ जाती हैं।

- दोनों को एक-दूसरे के ड्रेस सेंस की तो कभी हेयर स्टाइल की तारीफ करनी चाहिए। हाल ही में जर्मनी में हुई एक स्टडी से पता चला है कि जिन महिलाओं को समय-समय पर तारीफ के कुछ शब्द सुनने को मिलते रहते हैं, वे हमेशा प्रसन्न रहती हैं।

- टीवी देखते समय कभी-कभी पत्नी को पति के और पति को पत्नी के पसंदीदा कार्यक्रम देखने चाहिए। ऐसा न हो कि आपकी अंगुलियां रिमोट कंट्रोल पर चलती रहें।

- अगर घर में बच्चे हैं तो उनके सामने पत्नी से कुछ न कहें। इससे पत्नी के मन को ठेस तो लगती ही है साथ ही बच्चे भी मां की उपेक्षा करने लगते हैं।

- जब पत्नी कहीं जाने के लिए तैयार हो रही हो तो यह कदापि न कहें कि तुम्हें तो दस घंटे का समय चाहिए या मैं जा रहा हूं। जरा ठंडे दिमाग से सोचकर देखिए, वह अच्छी तरह तैयार तो इसीलिए हो रही हैं कि किसी सामाजिक समारोह में या किसी मित्र के यहां जाने पर लोग परोक्ष रूप से आपकी ही तारीफ करें।

- जब कभी पत्नी थकी दिखाई दे तो उससे पूछें कि मैं तुम्हारी क्या मदद कर सकता हूं। अगर वह कोई कार्य करने के लिए कहे तो नि:संकोच उस काम को पूरा करें। यह न सोचें कि मैं तो पुरुष हूं। मुझे यह काम शोभा नहीं देगा।

- अगर आपके किसी क्रिया कलाप या बातचीत से उसकी भावनाओं को ठेस लगे तो क्षमा मांगने में हिचकें नहीं। याद रखिए गलती स्वीकार करना बड़प्पन की बात है।

- आपके पास जो समय और सामग्री है उसकी कद्र करें। जो चीजें आपके पास नहीं हैं उनका हमेशा रोना मत रोएं। अपने आसपास नजर घुमाकर देखिए कि कितने ऐसे लोग होंगे जिनके पास आपके बराबर भी सुविधाजनक वस्तुएं नहीं हैं, फिर भी वे दुखी नहीं होते।

- जब कभी पति आपके लिए कुछ करें तो उन्हें धन्यवाद देना न भूलें।

- पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे की रुचियों के बारे में जानें और उनमें दिलचस्पी लें।