Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कभी सोचा नहीं होगा, डेट पर लड़कियां मर्दो की ये चीज भी देखती होंगी !

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Fri, 22 Jul 2016 09:36 AM (IST)

    अगर आप अपनी पहली डेट पर जाने की तैयारी कर रहे हैं और गर्लफेंड को करना चाहते हैं इंप्रेस है तो हम बताएंगे की आपको कौन सी चीजों पर फोकस करना चाहिए।

    लड़के हमेशा अपनी पहली डेट पर जाने से पहले अपने कपड़ों पर ज्यादा फोकस करते हैं। उनके मुताबिक कपड़े जितने शानदार होंगे गर्लफ्रेंड पर उतना ज्यादा अच्छा प्रभाव पड़ेगा। पर क्या आप जानते हैं लड़कियां पहली डेट पर लड़कों में कपड़ो के अलावा बहुत सी चीजें नोटिस करती है। अगर आप भी अपनी पहली डेट पर जाने की तैयारी कर रहे हैं और गर्लफेंड को करना चाहते हैं इंप्रेस है तो हम बताएंगे की आपको कौन सी चीजों पर फोकस करना चाहिए।

    आपके नाखून और आपके बाल
    आपको ये सुनने में अजीब लगेगा पर महिलाएं पहली मुलाकात में मर्दों के नाखून जरूर देखती हैं। वो देखती हैं कि सामने वाले के नाखून कितने साफ हैं। साथ ही बिखरे बाल भी आपके इंप्रेशन को बिगाड़ सकते हैं। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने स्मार्ट बनकर गए हैं इन दो चीजों में अगर आप फेल हो गए तो आपका इंप्रेशन भी जीरो हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    आपकी बातचीत
    एक बात हमेशा याद रखिए कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप कितने स्मार्ट हैं और कितने अमीर हैं अगर आपकी बातें बोरिंग हैं तो लड़की आपके साथ बैठना पसंद नहीं करेगी। पर बातचीत के दौरान फूहड़ और सेक्स बेस्ड जोक्स कहने से बचें। ये आपका इंप्रेशन खराब कर सकते हैं।


    आपका ऑर्डर
    हो सकता है कि आपने खाने के लिए जो कुछ ऑर्डर किया हो वो उसे पसंद नहीं आए। ऐसे में खुद आगे बढ़कर कुछ भी ऑर्डर करने से बेहतर है कि आप उसे भी पूछ लें कि वो क्या खाना पसंद करेगी। खाने के बाद उससे ऑर्डर का फीड बैक जरूर लें।


    मैसेज करना

    डेट के बाद आपको फीड बैक देने और जानने की जल्दी होना बहुत सामान्य बात है लेकिन भूलकर भी कोई ऐसा मैसेज न कर दें जिससे आपका बना बनाया इंप्रेशन खत्म हो जाए। स्लैंग का इस्तेमाल करना, गलत अंग्रेजी लिखना और बहुत अधिक इमोशन जताना नुकानदायक हो सकता है।

    वेटर के साथ आपका व्यवहार
    इस बात से आपको मुन्ना भाई फिल्म की याद आ सकती है पर ये सच भी है। लड़कियां पहली डेट पर लड़के के व्यवहार को जज करने के लिए ये जरूर देखती हैं कि वो वेटर्स, रिक्शेवाले या अनजान लोंगों से किस तरह बात कर रहा है।
    पढ़ें- जानिये, कैसे एक भरी हुई बाल्टी बदल देगी आपकी किस्मत!

    क्या आपको पता है...क्यों लड़कियां भी लड़कियों को ही घूरती हैं?