विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विकास को पचा नहीं पा रही भाजपा : युकां

By JagranEdited By:
Published: Thu, 04 May 2017 01:00 AM (IST)

संवाद सहयोगी, अम्ब : युकां महासचिव राघव राणा ने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में विधायक कुलदीप

विकास को पचा नहीं पा रही भाजपा : युकां
विकास को पचा नहीं पा रही भाजपा : युकां

संवाद सहयोगी, अम्ब : युकां महासचिव राघव राणा ने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में विधायक कुलदीप कुमार ने कई विकास कार्य करवाए हैं जिनको भाजपा पचा नहीं पा रही है, इसलिए इस क्षेत्र में विकास कार्य ठप होने का आरोप लगा रही है। उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि आम जनता क्षेत्र को आगे बढ़ता देखकर खुश है लेकिन अपना जनाधार खिसकता देख भाजपाई इस कद्र बौखला गए हैं कि उन्हें पता ही नहीं चल पा रहा कि वे विरोध का कौन सा तरीका अपनाएं।

बुधवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में राघव राणा ने कहा कि अब विकास के मुद्दे पर अगर भाजपा के पास कुछ बोलने को नहीं बचा है तो एक भाजपा नेता यह राग अलाप रहे हैं कि विधायक प्राथमिकता के तहत एक भी डीपीआर तैयार नहीं करवा पाए। राणा ने भाजपा नेता को सलाह दी कि कभी एसी गाड़ी से बाहर भी निकल कर देखें कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में ¨चतपूर्णी क्षेत्र क्या था और अब यह क्षेत्र क्या हो गया है।

¨चतपूर्णी में सरकारी कॉलेज खुलने से खास कर छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा क्योंकि इससे पहले इस क्षेत्र की कई बेटियां कॉलेज न होने के कारण आगे की पढ़ाई ही छोड़ देती थीं। यही नहीं क्षेत्र के दूसरे छोर चौकी मन्यार में भी कुलदीप कुमार के प्रयासों से सरकारी डिग्री कॉलेज खुला है। इसके भवन निर्माण के लिए भी 13 करोड़ रुपये स्वीकृत करवाए गए हैं। अम्ब कस्बे में ही डीएसपी कार्यालय भवन के बाद अब तहसील कल्याण अधिकारी व बाल विकास परियोजना अधिकारी का कार्यालय भवन लगभग पूरा होने वाला है। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के संयोजक लतीफ खान, अंकुश राणा, अली मोहम्मद, शिवम ठाकुर व सचिन साहनी मौजूद रहे।