Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ह‍िमाचल में आज से फिर बिगड़ेगा मौसम का म‍िजाज

    By Edited By:
    Updated: Fri, 03 Feb 2017 10:21 AM (IST)

    ह‍िमाचल प्रदेश में आने वाले 72 घंटे मुश्किल भरे हो सकते है। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात की संभावना जताई है, वहीं मैदानों में बारिश हो सकती है।

    ह‍िमाचल में आज से फिर बिगड़ेगा मौसम का म‍िजाज

    शिमला [जेएनएन] : हिमाचल प्रदेश में आने वाले 72 घंटे मुश्किल भरे हो सकते है। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात की संभावना जताई है, वहीं मैदानों में बारिश हो सकती है। विभाग की मानें तो बारिश और हिमपात का दौर चार दिन तक जारी रहेगा। पश्चिमी हवाओं ने दो फरवरी को प्रदेश में दस्तक दे दी है। यही वजह रही कि आज सुबह से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छा गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में तीन तक मौसम रहेगा ठीक, फिर गरजेंगे बादल

    शुक्रवार को अधिक ऊंचाई वाले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रो में ही मौसम के कड़े तेवर नजर आएंगे, जबकि मैदानी क्षेत्रों में शुष्क बना रहेगा और आसमान बादलों से घिरा रहेगा। शनिवार को राज्य भर में मौसम अक्रामक रुख अपनाएगा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात तथा मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि यह सिलसिला सोमवार तक जारी रहेगा जिस कारण तापमान में भारी गिरावट आएगी और फिर से ठिठुरन भरी सर्दी का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की माने तो उत्तर पाकिस्तान से सक्रिय हुई पश्चिमी हवाओं ने प्रदेश में प्रवेश कर लिया है। इनका प्रभाव प्रदेश में चार दिन तक रहेगा।

    यह भी पढ़ें: कोहरे की चपेट में मंडी, कांगडा, ऊना

    वहीं, बीते 24 घंटो के दौरान प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं हुआ है। वीरवार को अधिकतम तापमान ऊना में 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान केलंग मे माइनस 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

    हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें: