विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिमला सेक्स रैकेटः दो दिन के रिमांड पर भेजे गए सभी आरोपी

By Sachin MishraEdited By:
Published: Wed, 20 Sep 2017 12:18 PM (IST)

कॉल ग‌र्ल्स के मुताबिक, उन्हें डांस के साथ इस तरह का धंधा करने के लिए भी कहा जाता रहा है।

शिमला सेक्स रैकेटः दो दिन के रिमांड पर भेजे गए सभी आरोपी
शिमला सेक्स रैकेटः दो दिन के रिमांड पर भेजे गए सभी आरोपी

शिमला, जेएनएन। शिमला सेक्स रैकेट के सभी आरोपियों को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया।

राजधानी शिमला के निकट ढली क्षेत्र में स्थित होटल जंगल लिविंग में डांस के नाम पर देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ था। इस मामले में होटल मालिक व दो दलाल गिरफ्तार किए गए थे। पुलिस ने छह विवाहित महिलाओं व एक युवती को रेस्क्यू कर हिरासत में लिया था, जिनकी उम्र 22 से 30 वर्ष के बीच है। इनमें से दो महिलाएं नाहन क्षेत्र व अन्य पंजाब की निवासी हैं। एक मोबाइल फोन कंपनी के ऑफिशियल ग्रुप के करीब 40 प्रतिनिधि होटल जंगल लिविंग में पहुंचे थे। होटल प्रबंधन ने डांस के नाम पर कॉल ग‌र्ल्स को बुलाया था।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात 10 बजे से दो टैंटों में रेव पार्टी हुई। पुलिस रात साढ़े बारह बजे एसएचओ आशीष सैमुअल की अगुवाई में होटल पहुंची, जहां दो टैंटों में महिलाएं व पुरुष संदिग्ध परिस्थति में पाए गए। कुछ पर्यटकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी की थी। पुलिस ने होटल मालिक रंजीत कपूर निवासी गांव भलग, लोअर पंथाघाटी, शिमला व दो दलालों को गिरफ्तार कर लिया।

दलाल जयशिव भंडारी (55) निवासी 331 एन्कलेव धकौली जीरकपुर व दीपक कुमार निवासी न्यू बस स्टैंड कोटकपूरा तहसील फरीदकोट पंजाब मिलकर सेक्स स्कैंडल चलाते थे। ये ज्यादातर ग्रुप टूरिस्ट को ही कॉल ग‌र्ल्स भेजते थे। पुलिस को मौके से नकद राशि नहीं मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर होटल प्रबंधन के सभी खातों को सील कर सभी पर्यटकों के वाहनों, मोबाइल फोन व लैपटॉप को कब्जे में ले लिया है। एसपी सौम्या सांबशिवन के मुताबिक, गुप्त सूचना मिलने के बाद छापामारी की गई थी। मामले की जांच चल रही है।

एक से डेढ़ लाख में हुआ था एक रात का सौदा

जो कॉल ग‌र्ल्स बुलाई गई थीं, उनकी पेमेंट होटल प्रबंधन ने करनी थी। अभी तक लड़कियों को पेमेंट नहीं दी गई थी। कंपनी के प्रतिनिधियों को होटल प्रबंधन ने कॉल ग‌र्ल्स मुहैया करवाने का वादा किया था। इस ग्रुप के लिए होटल प्रबंधन ने एक रात के लिए एक से डेढ़ लाख रुपये तक देने की बात दलाल से की थी। कॉल ग‌र्ल्स ने पुलिस के समक्ष बयान दिया है कि उन्हें डांस के साथ इस तरह का धंधा करने के लिए भी कहा जाता रहा है। उन्हें हर रात के तीन हजार रुपये मिलते हैं। उन्हें लाने व ले जाने का सारा खर्च दलाल उठाता है। इस होटल में वे पहले भी पांच से छह बार आ चुकी हैं। वे केवल ग्रुप के लिए आती थीं।

हिमाचल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें