साधन होते तो कर्मचारियों को बहुत कुछ देता : वीरभद्र
राज्य ब्यूरो, शिमला : राजधानी के आईस स्केटिंग ¨रक प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के अभिनंदन समार ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, शिमला : राजधानी के आईस स्केटिंग ¨रक प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सरकार के पास और साधन होते तो वह बहुत कुछ देते। अभी कुछ कर्मचारी हैं, जिनके लिए कुछ किया जाना है।
वीरभद्र सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा व कहा कि कर्मचारियों को ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए। विपक्ष ने हमेशा लोगों को गुमराह किया है। अनुबंध अवधि तीन साल होने से प्रदेश के करीब 40 हजार अनुबंध कर्मचारी लाभान्वित होंगे। सर्व अनुबंध कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सूरज चौहान ने मुख्यमंत्री अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण की अवधि पाच वर्ष से घटाकर तीन वर्ष करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
सम्मेलन में मुख्यमंत्री वीरभद्र को सातवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के नारे लगे। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एसएस जोगटा ने मंच से वीरभद्र को सातवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी के हाथ खड़े करवाए
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों को करीब 2455 करोड़ तथा पेंशनरों को 910 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ प्रदान किए हैं।
प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एसएस जोगटा ने कहा कि कर्मचारी संगठन काग्रेस के साथ हैं। जोगटा ने बीजेपी और विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल व शाता कुमार पर भी निशाना साधा और कहा कि दोनों ही कर्मचारियों के हितैषी नहीं रहे हैं।
प्रदेश युवा काग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के हित में कार्य करने वाले वीरभद्र व कांग्रेस सरकार के पक्ष में आगामी चुनाव में मतदान करें, जिससे कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित रहे। सरकार आउटसोर्स कर्मियों के लिए भी नीति बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।