सोनिया बोली, प्रियंका के बगीचे में लगाओ विदेशी पौधे
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के शिमला के छराबड़ा में निर्माणाधीन भवन का जायजा लिया
जेएनएन, शिमला : कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के शिमला के छराबड़ा में निर्माणाधीन भवन के साथ बगीचे में विदेशी किस्म के पौधे लगाने के निर्देश दिए है। सोनिया व प्रियंका ने छराबड़ा दौरे के दौरान बगीचे के लेआउट को भी निर्धारित कर वहां सेब, चेरी, नाशपाती व अन्य पौधे लगाने को कहा।
पढ़ें: नोटबंदी को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
सोनिया व प्रियंका छराबड़ा की हसीन वादियों का लुत्फ उठाकर रविवार को दिल्ली रवाना हो गई। सोनिया गांधी ने तीन दिन के शिमला प्रवास के दौरान प्रियंका के निर्माणाधीन भवन का जायजा लिया। उन्होंने दिसंबर तक भवन निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आर्किटेक्ट के साथ भवन का जायजा लिया। सोनिया व प्रियंका रविवार छराबड़ा के कल्याणी हेलीपैड से दिल्ली के लिए रवाना हुई।
पढ़ें: नोटबंदी को लेकर हिमाचल में बंद का असर नहीं
दिसंबर में आएंगी प्रियंका
सूत्रो के अनुसार प्रियंका छराबड़ा में अपने भवन का जायजा लेने के लिए दिसंबर में भी आएंगी। सोनिया गांधी व प्रियंका ने दिसंबर तक कार्य पूरा करने को कहा है।