Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महेश्वर सिंह की सीट अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की बगल में

    By Edited By:
    Updated: Mon, 22 Aug 2016 07:05 PM (IST)

    राज्य ब्यूरो, शिमला : हिलोपा से भाजपा में शामिल हुए महेश्वर सिंह की सत्र के पहले ही दिन सीट बदल गई औ

    राज्य ब्यूरो, शिमला : हिलोपा से भाजपा में शामिल हुए महेश्वर सिंह की सत्र के पहले ही दिन सीट बदल गई और वह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की बगल में पहुंच गए। पहले ही दिन उन्होंने भाजपा के सुर में सुर मिलाए लेकिन सत्र की समाप्ति के बाद विपक्ष सदन से नारे लगाते हुए बाहर आया तो महेश्वर सिंह सबसे पीछे रहे और नारेबाजी भी नहीं करते नजर आए। दिनभर चली सदन की कार्यवाही के दौरान वह सत्ती के साथ ही बैठे रहे। अब विधानसभा में दो ही दल रह गए हैं। विधानसभा सत्र शुरू होने से पूर्व ही महेश्वर सिंह आए और वह सतपाल सत्ती के साथ बैठ गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner