विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चचेरे भाई ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Wed, 03 Sep 2014 01:00 AM (IST)

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, रिवालसर : बल्ह क्षेत्र की हल्यातर पंचायत निवासी एक चचेरे भाई के खिलाफ नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किय गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की उम्र से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध न होने पर उसके नाबालिग या बालिग होने पर संशय है।

नाबालिग लड़की गत 31 अगस्त को घर के समीप पशुशाला में खेल रही थी। वहां उसका चचेरा भाई भी आ गया। आरोप है कि लड़की को अकेला देख उसने पशुशाला के नजदीक नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने लड़की को इस संबंध में किसी को कुछ न बताने के लिए धमकाया। बाद में पीड़िता ने आपबीती मां को सुनाई। मां उसे चिकित्सकीय जांच के लिए सुंदरनगर अस्पताल ले आई। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें बल्ह पुलिस थाना भेज दिया। नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलदीप राणा ने बताया कि आरोपी की उम्र को लेकर छानबीन की जा रही है। यदि आरोपी बालिग पाया जाता है तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।