विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धर्मपुर में डायरिया से महिला की मौत

By Edited By:
Published: Wed, 23 Jul 2014 01:24 AM (IST)

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, सरकाघाट : धर्मपुर विकास खंड के डिडणू गांव में डायरिया से एक महिला की मौत हो गई जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर है। पीड़ित लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में भर्ती करवाया गया है।

डिडणू गांव में एक परिवार के पांच सदस्य बबली देवी (36) पत्नी रंगीला राम, शिवानी (14), उर्मिला (12), तनु (10) व वनीत (8) दो दिन पूर्व डायरिया से ग्रस्त हो गए थे। उन्हें धर्मपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। डायरिया से ग्रस्त 80 वर्षीय बर्फी देवी जो अपनी बेटी बबली देवी के पास आई थी, उसने घर में दम तोड़ दिया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी पीसी वर्मा का कहना है कि सभी रोगियों की स्थिति में सुधार हो रहा है। वहीं, संधोल के बीएमओ डॉ. अनिल शर्मा का कहना है कि पीएचसी धर्मपुर से चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ का दल प्रभावित गांव में जांच व रोग फैलने के कारणों की जांच के लिए भेज दिया गया है। स्थिति सामान्य बनी हुई है। उधर, आइपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता आरएस ठाकुर ने कहा कि गांव के पेयजल स्रोतों व निजी भंडारण टंकियों में क्लोरीन डालने के निर्देश दिए गए हैं।

डायरिया फैलने के कारण

. विषाक्त भोजन

. दूषित पानी

. खाद्य पदार्थो से एलर्जी

लक्षण

. पेट में सूजन या ऐंठन

. पतला या खुला दस्त

. मल में पानी आना

. मतली व उल्टी

. मल में रक्त व बलगम आना

. तेज बुखार

बचाव

. बरसात में उबला पानी पीएं।

. बावड़ी व कुओं के पानी से परहेज करें

. खाने-पीने की वस्तुओं को ढक कर रखें

. हमेशा ताजा खाना खाएं। बासी खाने से बचें

- शरीर में पानी की कमी होने पर नमक-चीनी का घोल इस्तेमाल करें