विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लाहुल में पांच फीट से अध‍िक बर्फबारी, ह‍िमस्‍खलन का खतरा

By Munish DixitEdited By:
Published: Fri, 27 Jan 2017 11:51 AM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2017 12:18 PM (IST)

ह‍िमाचल प्रदेश के लाहुल स्‍पी‍त‍ि में बर्फबारी का दौर चल रहा है। यहां अब तक पांच फीट से भी अध‍िक ...और पढ़ें

लाहुल में पांच फीट से अध‍िक बर्फबारी, ह‍िमस्‍खलन का खतरा
लाहुल में पांच फीट से अध‍िक बर्फबारी, ह‍िमस्‍खलन का खतरा

केलंग [जेएनएन] : हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति जिला में बर्फबारी का दौर चल रहा है। यहां अब तक पांच फीट से भी अधिक बर्फबारी हो चुकी है। इससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं, अब जिला के कई भागों में हिमस्खलन का खतरा पैदा होने लगा है। प्रशासन ने लोगों को बर्फबारी में घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। वीरवार को केलंग में गणतंत्र दिवस की परेड भी बर्फबारी के बीच ही हुई।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में तीन दिन भारी बर्फबारी की चेतावनी

जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में 24 जनवरी से भारी हिमपात हो रहा है। इससे घाटी में आम लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिला मुख्यालय केलंग में अब तक पांच फीट हिमपात हुआ है। जबकि घाटी के अन्य हिस्सों में 4 से 5 फुट हिमपात हुआ है, जिससे घाटी में ठंड बढ़ रही है। हिमपात के कारण हिम स्खलन व हिम खण्डों के खिसकने की आशंका को देखते हुए उपायुक्त लाहुल स्पीति विवेक भाटिया ने जिला के सभी शैक्षणिक संस्थानों को 27 व 28 जनवरी को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें: बर्फ से जीती, लेकिन तंत्र से हारी कमला

उपायुक्त ने जिला के लोगों को सलाह दी है कि भारी हिमपात के दौरान अपने घरों से बाहर न निकलें यदि किसी कारण वश घरों से बाहर जाना पड़े तो ऐहतियात बरते ताकि किसी भी अप्रिय घटना सा बचा जा सकें। उपायुक्त ने जिला आपदा प्रबंध प्रधिकरण को किसी भी आपदा के लिए सचेत रहने का भी निर्देश जारी किए है।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें: