विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आबिद की निशानदेही पर होगा मनाली-पंडोह डैम का मुआयना

By Edited By:
Published: Fri, 23 Dec 2016 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 23 Dec 2016 11:10 AM (IST)

ह‍िमाचल प्रदेश के कुल्‍ल व मंडी की ज‍िलों की सीमा के नजदीक बंजार के पास पकड़े गए आतंकी आबिद खान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कुल्लू [जेएनएन] : हिमाचल प्रदेश के कुल्ल व मंडी की जिलों की सीमा के नजदीक बंजार के पास पकड़े गए आतंकी आबिद खान की निशानदेही पर पुलिस मनाली और पंडोह डैम का मुआयना करेगी। एनएच 21 पर स्थापित जल विद्युत परियोजनाओ में भी आबिद की निशानदेही पर छानबीन होगी। पांच दिन के रिमांड पर चल रहे आबिद को वीरवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने आबिद से पूछताछ और बरामदगी शेष रहने का हवाला देते हुए रिमांड अवधि और बढ़ाने का आग्रह किया। पुलिस ने तर्क दिया कि एनआइए, आइबी और स्टेट सीआइडी भी अभी इस शख्स से और पूछताछ करना चाहती है। इस पर आबिद की रिमांड अवधि छह दिन और बढ़ाई गई।

पढ़ें: आबिद के इंडोनेशिया कनेक्शन पर एनआइए ने खोली जांच

बीते शनिवार को आबिद को कुल्लू जिला के बंजार के सिधवां इलाके में गिरफ्तार किया था। अब रिमांड अवधि छह दिन और बढ़ जाने के बाद आबिद से कड़ी पूछताछ की जाएगी। कोर्ट में भी आबिद मुस्कराता रहा और बीच-बीच में पुलिस कर्मियों से बातचीत के दौरान सिर्फ पूछे गए सवालों का ही जवाब देता रहा। न्यायालय में आबिद चुप रहा और पुलिस की अर्जी पर गौर फरमाते हुए न्यायालय ने पुलिस से कुछ सवाल पूछे। आइएसआइएस के नापाक मंसूबो के संबंध में आबिद से कई जानकारी हासिल की जा रही है। इस मामले में इंटरपोल की भी नजर बनाए हुए है। विभिन्न देशों की सुरक्षा एजेसियां भी जानकारी मांग रही है। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने आबिद खान की रिमांड अवधि छह दिन बढ़ने की पुष्टि की है। उन्होने कहा कि आबिद से कड़ी पूछताछ जारी है।

पढ़ें: पुलिसवाले के घर में था आबिद का ठिकाना

पढ़ें: नोटबंदी न होती तो सीरिया भाग जाता आबिद