विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिमला में धरना देंगे आनी के 200 मजदूर

By JagranEdited By:
Published: Sun, 14 May 2017 09:34 PM (IST)

संवाद सहयोगी, कुल्लू : जिला कुल्लू के आनी में रविवार को सीटू का पहला सम्मेलन हुआ। इस दौरान सीटू के र

शिमला में धरना देंगे आनी के 200 मजदूर
शिमला में धरना देंगे आनी के 200 मजदूर

संवाद सहयोगी, कुल्लू : जिला कुल्लू के आनी में रविवार को सीटू का पहला सम्मेलन हुआ। इस दौरान सीटू के राज्य महासचिव प्रेम गौतम विशेष तौर पर मौजूद रहे। सम्मेलन में सैकड़ों सीटू कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी, मिड-डे मील, रेहड़ी फड़ी, निर्माण कर्मियों, मनरेगा मजदूर, लोक निर्माण विभाग और सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। निर्णय लिया गया कि शिमला स्थित सचिवालय में 30 मई को होने वाले धरना प्रदर्शन के लिए आनी से 200 सीटू कार्यकर्ता व अन्य कर्मी भी भाग लेंगे। सीटू के नव नियुक्त महासचिव पदम प्रभाकर ने कहा आनी में यह पहला सम्मेलन हुआ है। इसमें सभी वर्गो के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान स्कीम वर्कर्ज को न्यूनतम वेतन, निर्माण कर्मियों को श्रम कल्याण बोर्ड में पंजिकृत करवाना, मनरेगा मजदूरों को 90 दिन को घटाकर 50 दिन करना व अन्य मांगों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर आनी में सीटू की नई कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। इसमें पदम प्रभाकर को सीटू का महासचिव नियुक्त किया गया। अध्यक्ष पद के लिए वीर ¨सह, उपाध्यक्ष गोपाल, शालू राम, निर्मला, नेत्र ¨सह, हीरू राम, जिया राम को चुना गया। कोषाध्यक्ष ज्ञान, सहसचिव दुर्गा, शारदा, उमा, भाग चंद और सुरत राम को चुना गया।