विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइटी एक्सप‌र्ट्स की मदद लेगी एनआइए

By Edited By:
Published: Wed, 21 Dec 2016 01:01 AM (IST)

जागरण संवाददाता, कुल्लू : आतंकी आबिद खान के मामले में आइटी एक्सप‌र्ट्स की मदद ली जाएगी। आबिद खान ने

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, कुल्लू : आतंकी आबिद खान के मामले में आइटी एक्सप‌र्ट्स की मदद ली जाएगी। आबिद खान ने जो कुछ भी अपने आकाओं से शेयर किया है उसका पता लगाने के लिए यह कदम उठाया जाएगा। आबिद खान उर्फ पॉल के ईमेल अकाउंट और सोशल वेबसाइट्स पर बने अकाउंट्स को खंगाला जाएगा। उसने क्या-क्या शेयर किया, इसका पता लगाया जाएगा। शनिवार को कुल्लू जिला के बंजार के सिधवां जीरो प्वाइंट पर एनआइए ने आबिद खान को गिरफ्तार किया था। जनवरी में दिल्ली में पकड़े गए उसके अन्य साथियों के अलावा आइएसआइएस के अन्य एजेंटों का भी पूछताछ के जरिए पता लगाया जाएगा। मोबाइल फोन और लैपटॉप से अधिकतर शेयर किए गए मैटर हटाए जाने के कारण आइटी एक्सप‌र्ट्स की मदद ली जाएगी। प्रदेश में पक्ष और विपक्ष भी इस मसले पर आमने-सामने हैं। इतने महीनों तक आबिद यहां पर चहलकदमी करता रहा, लेकिन पुलिस को इसका पता तक नहीं चला। आइबी की सूचना पर एनआइए ने आबिद को प्रदेश पुलिस की मदद से दबोचा था। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने बताया कि सभी ¨बदुओं पर जांच जारी है। एनआइए अपने आइटी एक्सप‌र्ट्स की भी मदद ले सकती है।